पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News The Accused Of Rape Was Not Caught Even After 5 Days

दुष्कर्म का आरोपी 5 दिन बाद भी नहीं पकड़ाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मगरलोड| होलिका दहन के एक दिन पूर्व 8 मार्च को क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। महिला ने अगले दिन ही पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई पर अब तक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस असफल रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि 8 मार्च की रात ग्राम डाभा निवासी बंटी सिन्हा ने रात 10 बजे महिला से दुष्कर्म किया। उसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। दुष्कर्म के आरोपी पांच दिनों से फरार है। इससे क्षेत्र में लोग पुलिस को निष्क्रिय बता रहे हैं। थाना प्रभारी संतोष जैन ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म कर फरार हो गया है। पुलिस की तीन टीम उसे तलाश रही है।

फसल अवशेष जलाने वाले 52 लोगों से जुर्माना वसूला

गरियाबंद| गरियाबंद अनुविभाग के अंतर्गत फसल अवशेष जलाने की घटना पर 57 कृषकों से दो लाख 25 हजार रुपए अर्थदंड वसूला गया है। कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...