पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News The Buddies Of The Three Friends Also Came Together

तीनों दोस्तों की अर्थी भी साथ निकली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घड़ी चौक स्थित मजार के पास सड़क हादसे में बांसपारा वार्ड के 3 युवकों की मौत हो गई। हादसे की वजह गलत दिशा और यातायात नियमों का उल्लंघन सामने आया। इस हादसे के बाद अब पुलिस अफसर भी जागे। शुक्रवार को विपरीत दिशा से चलने वालों को जागरूक कर चालानी कार्रवाई की। पुलिस अफसरों का दावा है कि 40 प्रतिशत लोग गलत दिशा में वाहन चलाते हैं, जो दुर्घटना का कारण है।

यातायात पुलिस के प्रभारी सत्यकला रामटेके सहित एसआई और एएसआई रेंक के पुलिस अधिकारी, जवानों के साथ घड़ी चौक, र|ाबांधा चौक, सिहावा चौक, अंबेडकर चौक और अर्जुनी मोड पर सुबह से देर-शाम तक तैनात रहे। विपरीत दिशा, यातायात नियमों का उल्लंघन और बगैर हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी। समझाइश के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों का चालान भी काटा। 5 से अधिक गाड़ियां जब्त भी की गईं।

सामान फैलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे: एएसपी: एएसपी मनीषा ठाकुर ने कहा कि यातायात नियमों को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है। यदि नियमों का पालन कर गाड़ी चलाई जाए, तो 80 प्रतिशत हादसे रोके जा सकते हैं। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर अभियान जारी है। समझाइश पर नहीं मानने वालों पर कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि हाईवे पर कुछ व्यापारी सड़क तक सामान फैलाकर रखते हैं, ऐसे लोगों पर भी निगम के साथ कार्रवाई करेंगे।

सड़क पर उतरे अफसर, नियम तोड़ने वालों को समझाइश, चालान काटे, पांच गाड़ियां जब्त

भास्कर न्यूज | धमतरी

गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे घड़ी चौक के पास ट्रक की टक्कर से बांसपारा के बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई थी। मृतक तीनों युवक दाेस्त थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों की अर्थी एक साथ निकाली गईं। हादसे में ऋषभ नेताम, दीपेश ओटी और देवेंद्र यादव की मौत हो गई। थी। तीनों बाइक सीजी 05 एसी 9152 में अठवानी गली से निकलकर घड़ी चौक की ओर आ रहे थे।

पुराना बस स्टैंड की ओर से रायपुर रोड की ओर जा रहे ट्रक से टकराकर सड़क पर गिरे। मसीही अस्पताल में तीनों की मौत हो गई। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने पीएम कराया। बांसपारा से तीनों का एक साथ अंतिम यात्रा निकली।

जनप्रतिनिधि सहित अफसर भी गए घर: घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रंजना साहू शोक संतप्त परिवार के साथ रहीं। शाम को वे खुद एफआईआर कराने थाने गईं। एसपी बीपी राजभानू और एएसपी मनीषा ठाकुर जिला अस्पताल जाकर मृतकों के परिजनों से मिले। उन्हें सांत्वना दी। एसपी ने कलेक्टर रजत बंसल से चर्चा कर जल्द राहत राशि दिलाने की बात कही।

यातायात पुलिस ने विपरीत दिशा से चलने वालों को दे रहे समझाइश।

शुक्रवार की दोपहर तीनों दोस्तों की अंतिम यात्रा बांसपारा वार्ड से निकली।


देवेंद्र

दीपेश।

ऋषभ
खबरें और भी हैं...