छरछेद में महिलाओं का हुआ सम्मान
कसडोल/सेल| आदर्श ग्राम बैजनाथ के बजरंग चौक में महिलाओं ने संगठित हाेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में संतोषी साहू, कुमारी साहू, प्रेमबाई साहू, जवा बाई साहू, नंदनी साहू, शांति साहू, सातो बाई, परस बाई साहू आदि उपस्थित थे। ग्राम छरछेद में स्वच्छता, नशामुक्ति, शराबबंदी, शिक्षा के लिए जागरूक करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच भरत दास मानिकपुरी, उपसरपंच सेवक राम साहू, पंच केवरा बाई, रंभा बाई, गिरजा बाई, संतोषी बाई, अनसुइया मानिकपुरी, परमेश्वरी, चमेली आदि मौजूद थे।