पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Three Youth Riding A Bike Without A Helmet Went In The Wrong Direction A Truck Collided All Three Died

बिना हेलमेट गलत दिशा से घुसे बाइक सवार तीन युवक, ट्रक से हुई टक्कर, तीनों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घड़ी चौक पर मजार के पास गुरुवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हुआ। नशा करके बाइक चलाते हुए 3 युवक गलत दिशा से घुसे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की अस्पताल में मौत हो गईं। घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।

हादसा गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे का है। पुलिस के अनुसार बांसपारा निवासी ऋषभ (23) पिता बलराम नेताम, दीपेश (26) पिता रामदेव ओटी और देवेंद्र यादव (27) तीनों बाइक सीजी 05 एसी 9152 पर सवार होकर घड़ी चौक पर मजार के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच पुराना बस स्टैंड की ओर से ट्रक सीजी 04 जे 8537 रायपुर रोड के लिए मुड़ा। ट्रक के सामने बाइक सवार तीनों युवक आ गए। ट्रक की टक्कर से तीनों युवक सिर के बल गिरे। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। तीनों घायलों को यातायात पुलिस ने एंबुलेंस से मसीही अस्पताल भेजा। जहां दिनेश की मौत हो गई। कुछ समय बाद इलाज के दौरान ऋषभ और पुष्पेंद्र को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ऋषभ और दीपेश रिश्ते में थे भाई: परिजन ने बताया कि मृतक ऋषभ नेताम और दीपेश ओटी रिश्ते में भाई थे। ऋषभ के पिता और दीपेश की मां भाई-बहन हैं। तीनों मृतकों का घर 200 मीटर के अंदर ही है। एक ही मोहल्ले के 3 युवकों की मौत से बासपारा में शोक का माहौल है। पुलिस तीनों मृतकों के शव का 13 मार्च को पोस्टमार्टम कराएगा।

इधर दो सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत


इधर डाकबंगला निवासी विजय सेंदरे (35) बुधवार की शाम पैदल घर जा रहा था। रुद्री रोड पर चर्च के सामने बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से मसीही अस्पताल रेफर करने पर रात करीब 9 बजे मौत हो गई। दूसरी घटना में मगरलोड जामली निवासी रवि यादव (23) बाइक सीजी 04 सीएस 2353 से जा रहा था। भरदा और परसवानी के बीच एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

15 मिनट तक रहा जाम रहा हाईवे


सड़क हादसा नेशनल हाईवे पर शहर के बीचों-बीच घड़ी चौक पर हुआ। यह मार्ग रायपुर से बस्तर को जोड़ता है। सड़क हादसे के बाद घड़ी चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। यातायात प्रभारी सत्यकला रामटेके ने गाड़ी जब्त कर कोतवाली भेजवाई। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात बिगड़ गया। इसे दुरुस्त करने में आधे घंटे से भी ज्यादा समय लगा।


पुलिस ने ट्रक जब्त किया, बांसपारा के निवासी थे तीनों युवक

लापरवाही है हादसे की वजह: एएसपी

एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया घड़ी चौक पर जिस जगह यह हादसा हुआ है, यह लापरवाही के कारण हुआ है। यातायात नियमों का उल्ल्घंन किया गया। बाइक पर 3 युवक और चालक बगैर हेलमेट के थे। पता चला है कि तीनों मृतक नशे में थे पर इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट से होगी।

मजार के सामने सड़क हादसा के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
खबरें और भी हैं...