पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Today The Corporation Will Supply Water Thrice The Police Will Patrol The Wards Every 15 Minutes

आज निगम तीन बार करेगा पानी सप्लाई, हर 15 मिनट में वार्डों में गश्त करेगी पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी कर ली गई है। निगम, पुलिस प्रशासन के साथ ही अस्पताल में विशेष तैयारी की है। शहर में सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी है। निगम ने भी होली त्योहार के लिए विशेष तैयारी की है। तीन बार शहर में पानी दिया जाएगा। जिला अस्पताल में डॉक्टर 24 घंटे मौजूद रहेंगे।

हुड़दंगियों और निगरानीशुदा बदमाशों पर नजर रखने के लिए शहर में 25 फिक्स पॉइंट बनाए हैं। शहर और आसपास गांवों में 12 पेट्रोलिंग पार्टी बनाईं हैं। यह सूचना मिलते ही तत्काल कार्यवाही करेंगी। सोमवार को शहर में उपद्रवी तत्वों को चेताने के लए शहर में पुलिस ने मार्च निकाला। 80 निगरानीशुदा बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।

दोपहर में मिलेगा आधे घंटे अतिरिक्त पानी: नगर निगम कमिश्नर आशीष टिकरिहा ने कहा कि होली पर शहरवासियों को आधे घंटे अतिरिक्त पानी दिया जाएगा। सुबह 6.30 से 7.30 तक, दोपहर 2 से 2.30 तक व शाम 5 से 6 बजे शहरवासियों को पानी दिया जाएगा।

ट्रांसफार्मर पर पानी न फेंकने की समझाइश: बिजली विभाग धमतरी संभाग के ईई सतीश कुमार किंडो ने कहा कि बिजली दुर्घटना से बचने लोग सतर्क रहें। खंभों, बिजली लाइनों या ट्रांसफार्मरों में पानी न फेंके। समस्या होने पर सूचना पर तुरंत निराकरण के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती: होली पर अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक आरएमओ डॉ. जेएस खालसा व दोपहर 1 से सुबह 8 बजे तक डॉ. एम नसीम ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा अस्पताल के सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को मुख्यालय छोड़कर बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। एबुलेंस सुविधा के लिए लोग संजीवनी 108 को कॉल कर सकते है।

शहर के इन संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी: एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि शहर के संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी होगी। इनमें दानीटोला, महंत घासीदास, जालमपुर, विंध्यवासिनी वार्ड, रिसाईपारा, मराठा पारा, कोष्टापारा, हटकेशर, नवागांव वार्ड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों, 3 सवारी और मुखौटा लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। हुड़दंगियों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

वाहनों की होगी जांच: सड़क दुर्घटना रोकने पुलिस हाइवे पर वाहनों की जांच करेगी। अर्जुनी मोड़, र|ाबांधा चौक, आंबेडकर चौक, नहर नाका चौक पर जांच होगी। हूटर, सायरन, प्रेशर हार्न और बाइक में स्टंट करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। दुर्घटना की सूचना पर तुरंत मदद के लिए अलग से 2 हाइवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की है।

पुलिस ने लोगों को दिलाया भरोसा- आप सुरक्षित हैं

होली के एक दिन पहले, सोमवार को दोपहर 4.30 बजे एसपी बीपी राजभानू, एएसपी मनीषा ठाकुर के साथ 200 पुलिस अफसर, जवानों ने शहर में 2 घंटे मार्च किया। लोगों को कानून व्यवस्था का भरोसा दिलाया। काफिला मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सभी 40 वार्डों तक गया। शहर में 12 पेट्रोलिंग टीमें गश्त करेगी। छोटी गलियों और अंदरुनी इलाकों में 5 बाइक में सवार 10 पुलिस जवान, अधिकारी गश्त करेंगे।

पुलिस की अपील- समस्या हो तो यहां दें सूचना

{पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए सूचना देने संपर्क नंबर जारी किया है, इनमें 07722-231344, 94731-92299 व 112, 100 नंबर शामिल हैं।

धमतरी. सुरक्षा के मद्देनजर शहर में पुलिस अधिकारी, जवानों की ड्यूटी लगाई गई।

पूजन के बाद शुभ मुहूर्त
में हुआ होलिका दहन


सोमवार को 85 से अधिक जगहों पर शुभ मुहूर्त 6.30 बजे से रात 11 बजे के बीच होलिका दहन हुआ। गली-मोहल्लों में भी बच्चों की टोलियों ने होलिका दहन किया। इसके बाद रंग उत्सव शुरू हुआ।
खबरें और भी हैं...