पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लगी आग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में होलिका दहन के पहले 8 मार्च को लगी अाग।

मगरलोड| मेघा ग्रामीण बैंक के पास अरौद मार्ग पर विकास ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में होलिका दहन के पहले 8 मार्च को अाग लग गई। दुकान के संचालक पूरण लाल साहू पिता बंशीलाल साहू ने इस घटना की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को शाम 7 बजे दुकान बंद कर कर्मचारी घर चला गया था। रात 8.30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि दुकान में आग लग गई है। घटना स्थल पहुंचने पर पता चला कि दुकान का सभी समान जल गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। दुकान में रखा आॅयल, ग्रीस, हाईड्रोलिक, ट्रैक्टर टायर, ट्यूब सहित अन्य समान जल गया। पुलिस विवेचना कर रही है।
खबरें और भी हैं...