मुख्यमंत्री से मिला आदिवासी समाज
धमतरी | आदिवासी समाज राज्यसभा सदस्य के लिए फूलो देवी नेताम को प्रत्याशी बनाए पर खुश है। इसके लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्हें धन्यवाद दिया। बैलाडीला में लौह अयस्क क्षेत्र को अडानी ग्रुप से वापस लिए जाने पर भी खुशी जताई। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने के लिए टनल पद्धति से खेतों तक पानी पहुंचाने, वन क्षेत्र में आदिवासियों के लिए सामुदायिक वन अधिकार पट्टा दिए जाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के महासचिव एवं गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नवल सिंह मंडावी,अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांताध्यक्ष आरएन ध्रुव,युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष विनोद नागवंशी ,सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई व अन्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार जताया।