पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Vice Chancellor Held Meeting On Preparation Of Nac In Pg College Said Make Students Aware

पीजी कॉलेज में नैक की तैयारी पर कुलपति ने ली बैठक, कहा- छात्रों को जागरूक करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धमतरी| बीसीएस पीजी काॅलेज में नैक तैयारी की बैठक पं. रविवि के कुलपति डॉ. केएल वर्मा ने ली। बैठक में 8 सरकारी व 7 प्राइवेट कालेज के प्राचार्य व नैक प्रभारी प्राध्यापक शामिल हुए। डॉ. केएल वर्मा 2 सरकारी व 7 प्राईवेट कॉलेज को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की कंडिका 2 के तहत अनिवार्य पंजीयन कराने निर्देश दिया। प्राइवेट काॅलेजों को विवि से स्थाई संबद्धता प्रक्रिया पूर्ण करने कहा। कॉलेज विकास परिषद के संचालक डाॅ. एके गुप्ता ने नैक मूल्यांकन से संबंधित नई प्रक्रिया एवं पोर्टल में उपलब्ध विभिन्न सूचनाओं की जानकारी दी। आईआईक्यूए से पूर्व सेल्फ स्ट्डी रिपोर्ट तैयार करने की सलाह दी। सेल्फ स्ट्डी रिपोर्ट में जो आंकड़े दिए जाएंगे, उनके डाटा वेलिडिटी एवं वेरिफिकेशन का कार्य नैक द्वारा सबसे पहले किया जाता है। इसके बाद स्टूडेंट सेटिस्फेक्शन सर्वे का कार्य किया जाता है। इसके लिए जरूरी है कि छात्रों के साथ सभी जानकारी शेयर की जाए एवं उन्हें इमेल प्रयोग के लिए जागरूक किया जाए। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. सीएस चौबे, डाॅ. मनदीप खालसा भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...