पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Villagers Danced On The Foot In Holi Meeting

होली मिलन समारोह में फाग पर थिरके ग्रामीण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व कुरमातराई में होली मिलन समारोह एवं फाग गीत सम्मेलन कराया गया। कृष्णा फाग समिति एवं ग्राम कुरमातराई के लोगों ने कार्यक्रम किया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि डिपेंद्र साहू ने कहा कि होली पर्व हमारे देश की संस्कृति को दर्शाता है। सभी के लिए एक नया उत्साह और संभावनाएं लेकर आता है। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

विशिष्ट अतिथि प्रीतेश गांधी ने कहा कि होली का पर्व सभी भारतवासी उल्लास के साथ मनाते हैं। होली का रंग हम सभी को आपस में जोड़ता है और रिश्तों में प्रेम और अपनत्व का रंग भरता है। हमारी भारतीय संस्कृति का सबसे ख़ूबसूरत पर्व होली के त्योहार को माना जाता है। प्रेम और सद्भावना से जुड़ा त्योहार है, जिसमें अध्यात्म भी है। यह पर्व आपसी भाईचारे और एकता के साथ सामाजिक विकास के साथ-साथ देश के विकास में भी अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू, उपाध्यक्ष खम्हन सिंह ध्रुव, सचिव गैंदलाल साहू, खिलेंद्र सेन, कोषाध्यक्ष कोमल यादव, सरपंच पवन कुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य दमयंतीन साहू, विधायक प्रतिनिधि चोखा देशमुख, सवेरी लुकेश्वर साहू, ऐमन लाल साहू, लक्ष्मीनारायण साहू समेत क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

धमतरी. कुरमातराई के होली मिलन समारोह में उपस्थित अतिथि।
खबरें और भी हैं...