- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Villagers Protest Illegal Mining Of Sand In Giroud
गिरौद में रेत के अवैध खनन का ग्रामीणों ने किया विरोध
अवैध खनन की शिकायत करने तहसीलदार कार्यालय पहुंचे लोग।
मगरलोड| महानदी किनारे बसे ग्राम गिरौद में 5 माह से लगातार नदी से रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन को रोकने तहसीलदार, कलेक्टर व खनिज विभाग के अफसरों से लिखित शिकायत कर चुके हैं फिर भी कार्यवाही नहीं हो रही है। इसे लेकर गिरौद सरपंच यशोदा नगारची, उपसरपंच नारायण साहू व गांव के लोगों ने शुक्रवार को तहसीलदार कार्यालय में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
लिखित आवेदन में बताया कि अवैध रेत खनन में लगे सैकड़ों भारी वाहनों से सड़कें भी खराब हो रहीं। भारी वाहनों से स्कूल के बच्चों पर भी खतरा रहता है। गांव से लगी महानदी में अवैध रेत खनन से जानलेवा गहरा गड्ढा हो गया है। इस दौरान पंच हारलता साहू, सुशीला साहू, यशोदा साह,ू दुलारी बाई, जनपद सदस्य नंदनी साहू, भुखन लाल, भानू राम निषाद, कुलेश्वर साहूू शंकर साहू, तुगल राम, पदुम, नारायण साहू, जीवन, लुकेश, केशव निषाद मौजूद रहे। नायब तहसीलदार ने खनिज विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।