- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Weights Festival Will Be Celebrated From 16 To 25 March To Assess Malnutrition
कुपोषण का आंकलन करने 16 से 25 मार्च तक मनाएंगे वजन त्योहार
धमतरी| कुपोषण का सही आंकलन, कुपोषण के निदान, रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाने और मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन आदि के लिए 16 से 25 मार्च तक वजन त्यौहार मनाया जाएगा। जिले के प्रत्येक ग्राम और आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित होने वाले इस वजन त्यौहार के दौरान 0 से 5 साल तक के बच्चों का शत-प्रतिशत वजन लिया जाएगा।