पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News Women Said Dirty Water Reaches Homes Get Regular Cleaning

महिलाएं बोलीं- घरों में पहुंचता है गंदा पानी, नियमित सफाई कराएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरूद| नगर पंचायत कुरूद के अटल आवास वार्ड क्रमांक 15 की महिलाओं ने पार्षद व सीएमओ को समस्याएं बताईं और जल्द निराकरण का आग्रह किया। नियमित साफ-सफाई कराने, नल-जल, कचरा कलेक्शन शुल्क में रियायत की मांग की। फिल्टर प्लांट से गंदे पानी की सप्लाई आदि समस्याएं बताईं।

वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद मनीष साहू व मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम को ज्ञापन भी दिया। इसके अलावा राशनकार्ड संबंधी समस्याओं को दूर करने की बात कही। पार्षद मनीष साहू ने जल्द ही निजात दिलाने की बात कही। इस अवसर पर भनुेश्वरी, नंदनी साहू, पार्वती साहू, कृष्णा बाई, गोदावरी, शारदा पटेल, गीता विश्वकर्मा, लक्ष्मी, संतोषी साहू, बसंती सेन ललिता, चम्पा, पूनम सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

सीएमओ को ज्ञापन सौंपते अटल आवास वार्ड की महिलाएं।
खबरें और भी हैं...