- Hindi News
- National
- Dhamtari News Chhattisgarh News Women Throw Idols And Decorate Plants At The Slrm Center
महिलाओं ने कचरे में फेंकी प्रतिमाएं व पौधों को एसएलआरएम सेंटर में सजाया
शहर के कचरे में लोग भगवानों की प्रतिमाएं भी फेंक दे रहे हैं। इन्हें स्वच्छता समूह की महिलाएं सम्मान देते हुए मणिकंचन केंद्र में
सजा रहीं हैं।
शहरी क्षेत्र में 11 मणिकंचन (एसएलआरएम सेंटर) हैं। तहसील कार्यालय के पास स्थित सेंटर में काम करने वाली महिलाओं ने कचरे के साथ आईं प्रतिमाओं को केंद्र में मंदिर बनाकर सजा लिया है। प्लास्टिक बॉटल्स और फूलों के पौधों को उपयोग में ला रही है।
20 महिलाएं कर रहीं काम: समूह की समन्वयक रजनी पटवा ने बताया कि एसएलआर सेंटर में कुल 20 महिलाएं काम करती है। कचरे के साथ प्लास्टिक बॉटल्स सहित फूलों के पौधे भी मिलते हैं। इन्हें फेंकने के बजाय सेंटर में गमला बनाकर खिड़कियों में सजाकर रख रहे है। साथ ही कचरे में भगवान के तस्वीर और मूर्तियां भी आ रही है। इन्हें रख लिया है। महिलाएं यहां रोज पूजन भी करती है। खिलौनों के लिए एक अलमारी
बनाकर रख रहे हैं।
कचरे में आए भगवान की मूर्तियां और खिलौनों को सजाए गए हैं।