पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kunkuri News Chhattisgarh News 50 Women Are Giving Motor Driving Training To Become Self Sufficient

आत्मनिर्भर बनने 50 महिलाओं को दे रहे हैं मोटर ड्राइविंग की ट्रेनिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुनकुरी खेल मैदान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एस इलियास, विशिष्ट अतिथि नपं अध्यक्ष अजेम टोप्पो, ममता बारीक, नपं उपाध्यक्ष जगदीश आपट, जपं उपाध्यक्ष सेराज खान, निर्मला कुजूर, डीडीसी अनीता सिंह, बीडीसी सुशीला साय एवं नपं के महिला पार्षद व एल्डरमेन सम्मिलित हुए। अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष अंजना मिंज ने की। इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए 45 दिनों के मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। ट्रेनर बादल कुमार सिंह एवं संजय कुमार होंगे।

एसडीएम रवि राही ने कहा कि 50 महिलाओं को पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है। दूसरे चरण में भी 50 महिलाओं को कुनकुरी में मोटर ड्राइविंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। यदि महिलाओं की संख्या इससे अधिक होती है तो उनके प्रशिक्षण की भी व्यवस्था अगले चरण में की जाएगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं में आत्मनिर्भरता आएगी तथा महिलाओं के सशक्तिकरण का उद्देश्य भी पूर्ण होगा। मुख्य अतिथि एस इलियास ने कहा कि महिलाओं को समाज में सम्मानपूर्वक स्थापित करने में दिया जा रहा प्रशिक्षण उल्लेखनीय सिद्ध होगा। जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज ने भी महिलाओं की समाज में उल्लेखनीय भूमिका के बारे में अवगत कराते हुए महिला दिवस के आयोजन पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सेराज खान एवं नपं उपाध्यक्ष जगदीश आपट ने भी महिलाओं की समाज में उल्लेखनीय योगदान व इनके बिना समाज के अधूरे रहने के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास ने की। समारोह में कुनकुरी नपं सीएमओ अंकुल राम, एसडीओ आरईएस चौहान के साथ सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में जनपद सीईओ आरएन राम के आभार जताया।

मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण में शामिल महिलाएं
खबरें और भी हैं...