- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News A Seven Day Music Class Will Start From Tomorrow At The Indoor Stadium
इंडोर स्टेडियम में कल से लगेगी सात दिवसीय संगीत की क्लास
जशपुरनगर | शहर के जय स्तंभ चौक के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में निशुल्क संगीत प्रशिक्षण 15 से 21 मार्च तक दिया जाएगा। संचालन एवं प्रशिक्षण गायक खगेश कुमार देंगे। कक्षाएं दो बैच में होगी। पहले बैच 5 से 15 साल के और दूसरे बैच 15 वर्ष से अधिक आयु के लिए निर्धारित है। इसमें सभी वर्ग के बालक-बालिकाएं एवं महिला-पुरुष भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन के लिए एरोबिक्स क्लास इंडोर स्टेडियम में शाम 4 बजे से 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।