पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News Accused Of Marrying Raped Sent Accused To Jail

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया,आरोपी को भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर युवती से शादी करने से इंकार करते हुए फरार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन सप्ताह पूर्व पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी।

नारायणपुर थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चंदरपुर का सिंदर पैंकरा (24) पिता सुकसाय गांव में ही किराया का मकान लेकर रहता था और सीसी रोड़ में मजदूरी का काम करता था। उसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ने के बाद लड़की का मोबाइल नम्बर लेकर उससे बात करना शुरू किया। बात करने के दौरान सिंदर ने पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाते रहा। जिससे युवती गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर युवती ने उससे शादी करने को कहने लगी तो जल्द ही शादी करूंगा बोलकर फरार हो गया। फरार होने के बाद पीड़िता ने न्याय पाने के लिए सखी सेंटर जशपुर भी गई। सखी सेंटर में दोनों को बुलाए जाने पर पीड़िता तो सखी सेंटर पहुंच गई लेकिन आरोपी सिंदर पैंकरा नहीं पंहुचा। जिसके बाद पीड़िता ने नारायणपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी करने लगी। इसी दौरान नारायणपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी युवक अपने गांव आया हुआ है। मुखबीर की सूचना पर नारायणपुर थाना प्रभारी ललीत सिंह नेगी ने अपने टीम के साथ आरोपी के घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

दुष्कर्म का आरोपी
खबरें और भी हैं...