- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News After The Aarti Of Mahavibhuti Sthal There Will Be Unbroken Kirtan
महाविभूति स्थल की आरती के बाद होगा अखंड कीर्तन
प्रसिद्ध औघड़ आश्रम वामदेव नगर गम्हरिया में महाविभूति स्थल का 23 वां स्थापना दिवस समारोह आज से शुरू होने जा रहा है। जिसमें कई राज्यों से आएं श्रद्धालु शामिल होंगे।
औघड़ तीर्थ स्थल वामदेव नगर गम्हरिया आश्रम में रविवार की सुबह अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल पर गुरु पद संभव राम ने पूजा-अर्चना कर समारोह की शुरुआत होगी। इसके बाद ‘अघोरान्नां परो मंत्र नास्ति तत्वं गुरौ परम्’ का अखंड जाप किया जाएगा। स्थापना समारोह में गुजरात, ओडिशा, झारखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, दिल्ली व मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु शामिल होंगे। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। भंडारे के लिए अन्नपूर्णा नगर की स्थापन की गई है। भंडारे में दिन-रात प्रसाद लेने की व्यवस्था की गई है। वहीं रहने के लिए भी पंडाल सहित अन्य स्थानों पर व्यवस्था की गई है। हजारों की संख्या में जुटी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने यहां विभिन्न समितियां बनाई गई है। जिसमें स्थानीय सदस्यों के साथ बाहर से आए समूहों को जिम्मेदारी दी गई है। गम्हरिया आश्रम के पास बड़ी संख्या में वाहनों को देखते हुए संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गई है और अलग पार्किंग बनाए गए है।
पहले दिन निशुल्क चिकित्सा शिविर
इस मौके पर विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर का शुभारंभ बाबा गुरुपद द्वारा किया जाएगा। शिविर में विभिन्न स्थानों से आए चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे और निशुल्क दवाओं का वितरित किया जाएगा। दो दिवसीय चिकित्सा शिविर में विभिन्न राज्यों के 31 विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
फूलों से सजाया गया स्थल को
गम्हरिया आश्रम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां महाविभूति स्थल को फूलों से सजाया गया है। यहां 12 दल महााविभूति स्थल की अखंड परिक्रमा करते हुए कीर्तन करेंगे जो सोमवार तक चलेगा।
प्रसिद्ध औघड़ आश्रम वामदेव नगर गम्हरिया