पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathalgaon News Chhattisgarh News Agrawal Women Honored Neelu Of Brahmakumari University

ब्रम्हाकुुमारी िवश्वविद्यालय की नीलू का अग्रवाल महिलाओं ने किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व शांति एवं आध्यात्म की दिशा मे निरंतर लोगो को जागरूक करने का प्रयास करती ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की नीलू बहन का अग्रवाल महिला मंडल की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें शाल श्रीफल भेंट किया गया। अग्रवाल महिला मंडल की संभागीय अध्यक्ष चंदा गर्ग बताया कि पिछले कई दशकों से विश्व शांति एवं आध्यात्म की दिशा मे बहन नीलू निरंतर काम कर रही है।

उनके इस प्रयास से अब तक हजारों लोगो ने धर्म का मार्ग अपनाकर आध्यात्म की ओर अपना रुझान बढ़ाया है। अग्रवाल महिला मंडल की एक दर्जन से भी अधिक महिलाएं ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पत्थलगांव शाखा मे पहुंचकर बहन नीलू का सम्मान किया। उस दौरान बहन नीलू ने ओम शांति का पाठ पढाकर विश्व मे सुनहरे वक्त का समय आने की बातें कही।

उन्होंने कहा कि व्यस्तता भरे जीवन मे प्रत्येक मनुष्य को एक अल्प समय निकालकर ईश्वर की साधना में उसे समर्पित करना चाहिए। जिससे मानव जीवन मे रहने वाली विषम परिस्थितियों का नाश किया जा सके।

तमाम भौतिक संसाधनों की मौजूदगी रहने के बाद भी मनुष्य के जीवन मे शांति की कमी देखी जा रही है। इस शांति को पाने के लिए मनुष्य जीवन का कुछ समय ईश्वर की अराधना मे बिताना जरूरी हो चुका है।

बहन नीलू का सम्मान करतीं अग्रवाल महिला मंडल की महिलाएं।
खबरें और भी हैं...