- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Application For National Level Scholarship Starts Paper Will Be In 4 Sections
नेशनल लेवल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 4 सेक्शन में होगा पेपर
जानिए, कौन-किस कैटेगरी में कर सकता है आवेदन
टाइप ए: स्कॉलरशिप उन्हें दी जाएगी, जिनके 60 फीसदी या उससे ज्यादा नंबर आए हैं। इस श्रेणी में पहले महीने में 8 हजार, दूसरे महीने में चार हजार और तीसरे महीने में 2 हजार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।
टाइप बी: 50 से 60 फीसदी नंबर चाहिए। पहले महीने में 3 हजार, दूसरे महीने में 2 हजार रुपए और तीसरे महीने में 1 हजार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।
टाइप सी: इस कैटेगरी में स्कॉलरशिप उन आवेदकों को दी जाएगी जिनके 40 से 50% नंबर आए हैं। इस श्रेणी में पहले महीने में 1 हजार, दूसरे महीने में 1 हजार रु. व तीसरे महीने में 1 हजार रु. स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।
टाइप डी: 35 फीसदी से लेकर 40 फीसदी के बीच नंबर लाने वाले आवेदकों की फीस 100% रिफंड की जाएगी। सिर्फ एक बार 300 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
31 मार्च
आवेदन की अंतिम तिथि-
26 अप्रैल
परीक्षा की तारीख
30 अप्रैल
रिजल्ट की तारीख
अहम तारीखें
आवेदन करने इन जरूरी बातों पर भी गौर करें...
{www.medhavionline.org/schemedetail.aspx पर विजिट करें। {एप्लीकेशन फीस के तौर पर 300 रुपए जमा करना होगा जो कैंडिडेट्स के चयन के बाद वापस हो जाएगी। {पेपर में चार सेक्शन होंगे। रीजनिंग, क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड, जनरल स्टडीज और इंग्लिश। {एग्जाम की अवधि 18 मिनट होगी। इंग्लिश सेक्शन को छोड़कर बाकी सेक्शन के सवाल हिंदी में भी उपलब्ध होंगे।