पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News Archaeological Team Reaches Jashpur Doing Research With Student Team Engaged In Research

पुरातत्वविदों की टीम पहुंची जशपुर, शोध मेंे लगे छात्र टीम के साथ कर रहे अनुसंधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में पुरातत्विवदों की टीम पहुंच गई है। उन्हांेने विभिन्न जगहों में मध्य पाषाण कालीन सामानों का शोध करना शुरू कर दी है। इसमें उनका सहयोग शोध में लगे छात्र कर रहे हैं।

जशपुर में आदि काल से ही जीवन रहा है, इसके पुख्ता प्रमाण लगातार मिल रहे हैं। मध्य पाषाण कालीन युग में प्रयुक्त औजार व सामग्री भी कई स्थानों में मिले हैं। पुरातत्व विभाग की टीम सहित शोध के छात्र लगातार जशपुर में अनुसंधान कर रहे हैं और हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है।

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला ग्रंथालय के सभाकक्ष में पुरातत्व संघ की एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक में सह-पुरातत्वविदों की टीम के लोग भी शामिल थे। बैठक में एक माह के भीतर पुरातत्व संग्रहालय की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया गया। सह-पुरातत्वविदों की टीम जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के विभिन्न पुरातात्विक महत्व के स्थलों का भ्रमण कर वहां प्राप्त होने वाले अवशेषों एवं टूल्स को संग्रहित करेगी। जिसे पुरातत्व संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।

कलेक्टर ने लोगों से जिनके पास पुरातात्विक महत्व की, मूर्ति एवं अन्य सामग्री को पुरातत्व संग्रहालय जशपुर को देने की अपील की है। जिसे पुरातत्व संग्रहालय में संरक्षित कर प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय को दान देने वाले व्यक्ति का नाम भी उस सामग्री के साथ उल्लेखित किया जाएगा। स्थलों व आद बैठक में सह-पुरातत्वविद बालेश्वर कुमार बेसरा एवं अंशुमाला तिर्की सहित टीम के
अन्य सदस्यों ने जशपुर जिले के पुरातात्विक महत्व के स्थलों, आदिमानवों से जुड़ी सामग्रियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जशपुर के जयमरगा पहाड़ी की कंदराओं में आदिमानव के आवास की निशानियां मिली है। यह इलाका पर्यटन की दृष्टि से अच्छा है। उन्होंने बताया कि जिले के कई ऐसे स्थान हैं, जो आदिमानवों के रहवास के केन्द्र रहे हैं। उन्होंने पड़ोसी राज्य के सीमडेगा से लेकर जशपुर इलाके तक की पहाड़ियों एवं जंगलों को आदिमानवों के रहवास का प्रमुख केन्द्र बताया। उन्होंने बताया कि इस इलाके में पुरा पाषाणकाल से लेकर नवपाषाण काल तक के कई ऐसे अवशेष मिले हैं। इस अवसर पर सह-पुरातत्वविद की टीम ने सिमडेगा से लेकर जशपुर इलाके के कई स्थलों से एकत्र टूल्स का प्रदर्शन करते हुए इसके बारे में जानकारी दी।

महत्वपूर्ण स्थलों के सूक्ष्म अध्ययन के लिए बुलाई गई है टीम: कलेक्टर


बैठक में को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जशपुर जिले में कई ऐसे स्थान हैं, जो पुरातात्विक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से जशपुर जिले में इन्हीं महत्वपूर्ण स्थलों के सूक्ष्म अध्ययन के लिए टीम को आमंत्रित किया गया है। यह टीम एक माह तक जशपुर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर पुरातात्विक महत्व के स्थलों एवं पुरा पाषाणकाल मध्यपाषाण काल एवं नव पाषाण काल के अवशेषों को संग्रहित करेगी।

पुरातात्विक अवशेष।
खबरें और भी हैं...