- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Cg Teacher Eligibility Test Postponed On 22 March
22 मार्च को होने वाली छग शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित
व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने सभी कलेक्टर को पत्र जारी करते हुए 22 मार्च हो होने वाली छग शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। पत्र में बताया गया है कि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए परीक्षा को आगामी आदेश तक की स्थगित कर दिया गया है। व्यापम के पत्र में यह भी बताया गया है कि महामारी के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए उक्त परीक्षा की आगामी तिथि घोषित की जाएगी। बहरहाल 22 मार्च को होने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दी गई हैै। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही थी।