- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Child Marriage Took Place In The Temple Even Before The Department39s Team Arrived
विभाग की टीम के पहुंचने के पहले ही मंदिर में हो गया बाल विवाह
महिला बाल विकास विभाग के द्वारा जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी क्षेत्र में बाल विवाह को लेकर अभी भी जागरूकता नहीं आई है। नाबालिग किशोरी को झांसे में लेकर घर से भगाकर दुष्कर्म करने और उसका विवाह करवाने के आरोप में एक नाबालिग किशोरी एवं कथित दूल्हा और परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कथित दूल्हा का दूसरा विवाह करवाने का प्रयास किया जा रहा था। पत्थलगांव महिला बाल विकास को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन पर मिली सूचना से इस षड्यंत्र का पर्दाफाश हो सका है। पुलिस और महिला बाल विकास विभाग द्वारा सभी पक्षों से पूछताछ कर धरमजयगढ़ पुलिस के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है।
गुरुवार को महिला बाल विकास के अधिकारियों को सूचना मिली कि पत्थलगांव किलकिला मंदिर में कुछ लोग एक नाबालिग लड़की की शादी करा रहे हैं। सूचना पर बाल विकास के अधिकारी पुलिस टीम के साथ जब तक मौके पर पहुंचे तब तक शादी हो चुकी थी। मौके पर पहुंचने के बाद पूछताछ में कथित दुल्हन व दूल्हा समेत वहां मौजूद लोगों ने अधिकारियों को बरगलाते हुए गलत नाम पता बताया गया। अधिकारियों ने नाबालिग दुल्हन को अपने कब्जे में लेकर रात को कन्या होस्टल में ठहराया उसके बाद सुबह थाने में पूछताछ के दौरान मामला सामने आया।
दरअसल पत्थलगांव के झक्कड़पुर का दौलत कुमार पिता बालकृष्ण नटराज के साथ नाबालिग लड़की का शादी हुअा था उस शादी में लड़की पक्ष से कोई भी अभिभावक या फिर परिचित के लोग उपस्थित शामिल नहीं थाे। जो काफी संदेहास्पद था। जब नाबालिग दुल्हन से पूछताछ की गई तो उसने बताया की उसे एक परिचित लड़की जो शादी में मौजूद थी उसने उसे घर से भगाकर कोरबा काम करने के लिए ले गई थी।
कुछ दिन कोरबा में गुजारने के बाद अचानक पत्थलगांव ले आई जहां आरोपी युवक से मुलाकात कराई। इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। परिचित लड़की ने उसे आरोपी युवक से शादी करने का प्रस्ताव देकर मना लिया। उस परिचित लड़की के झांसे में आकर वह शादी कर ली। इस मामले में नाबालिग दुल्हन को झांसे में लेकर घर से भगाने वाली दलाल लड़की भी नाबालिग है। बताया जाता है की दलाल नाबालिग लड़की को आरोपी की बहन ने अपने भाई की शादी के लिए लड़की ढूंढने के लिए प्रलोभन दिया था।