- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Corona Virus Is Affecting Chicken Business
कोरोना वायरस का असर पड़ रहा है चिकन व्यवसाय पर
कोरोना वायरस का खासा असर चिकन व्यवसाय पर पड़ा है। ब्रायलर चिकन से कोरोना वायरस फैलने की सूचना से मुर्गा व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जशपुर जिले में थोक में 15 रुपए और चिल्हर 30 रुपए प्रति किलो तक ब्रायलर मुर्गा बिक रहा है। जबकि मौसमी सब्जियां जैसे गोभी, भिंडी, करेला, कटहल व अन्य की कीमत 30 से 60 रुपए प्रति किलो तक है। एक अनुमान के मुताबिक कोरोना वायरस की अफवाह से जशपुर जिले में 20 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान मुर्गा व्यापारियों को हुआ है। जिले में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन कोरोना वायरस को लेकर जशपुर में फैली अफवाह से जरूर लोगों में दहशत का माहौल है। कोरोना वायरस को लेकर फैली अफवाह की वजह से जशपुर का मुर्गा व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आमतौर पर थोक में 80 और चिल्हर में 120 रुपए प्रति किलोग्राम बिकने वाला ब्रायलर चिकन इन दिनों थोक में 15 और चिल्हर में 30 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
चिकन खाने कतरा रहे लोग
ब्रायलर चिकन के दामों में भारी गिरावट के बावजूद ग्राहक चिकन खाने से कतरा रहे हैं। जशपुर जिले में कोरोना वायरस को लेकर अफवाह की वजह से मुर्गा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। सोशल मीडिया में जारी संदेशों में ब्रायलर चिकन से कोरोना वायरस फैलने की अफवाह से लोगों में दहशत का माहौल है, जिसकी वजह से लोग ब्रायलर चिकन खाने से कतरा रहे हैं। इससे व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई है।