पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवसाद के शिकार आरक्षक ने घर में लगाई फांसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जशपुरनगर | आरक्षक ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम का विवेचना शुरु कर दी है। बताया जाता है कि आरक्षक कुछ दिनाें से अवसाद का शिकार था। मामला सिटी कोतवाली के भागलपुर की है। रक्षित पुलिस लाइन के आरक्षक रितेश प्रधान की प|ी शनिवार को अपनी बेटी की स्कूल किसी काम से गई हुई थी। उसी समय रितेश ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से अवसाद का शिकार था। इसी कारण से उसे लाइन अटैच किया गया था। परिजनों ने बताया कि जब प|ी स्कूल से घर लौटी तो जवान अपने कमरे में था। वह समझी की पति आराम कर रहा है। लगभग 11:30 बजे खाने के लिए जब बुलाने गई तो पति का शव फांसी के फंदे मे लटकता हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विवेचना में जुटी गई। बताया जा रहा है कि रक्षित लाइन से पहले आरक्षक रितेश लाेदाम चौकी में पदस्थ था। जून 2018 में रात को लोदाम चौकी से जशपुर आते समय रास्ते में वह दुर्घटना का शिकार हो गया था।
खबरें और भी हैं...