पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बजारडांड़ से हटाए गए सूखे पेड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जशपुरनगर | शहर के बजारडांड़ से सूखे पेड़ों को शुक्रवार को काटकर हटाया गया है। इन पेड़ों की वजह से हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। दो दिन तक हुई बारिश के बाद पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ गया था। जिस स्थान पर पेड़ थे उसके नीचे सब्जियों की दुकान लगती है और रोजाना ही वहां पर लोगों की भीड़ रहती है। मुख्य सड़क के किनारे स्थित सूखे पेड़ के कारण आवागमन व्यवस्था भी प्रभावित हो रहे थे। शुक्रवार को सड़क किनारे के पेड़ को गिराने के लिए आधे घंटे तक इस सड़क पर आवागमन बंद रखा गया था। इस सड़क से गुजरने वालों को इंतजार करना पड़ा।
खबरें और भी हैं...