- Hindi News
- National
- Pathalgaon News Chhattisgarh News Driver And Operator Of Shivnath Bus Drove The Woman In The Middle
शिवनाथ बस के चालक व परिचालक ने महिला को बीच रास्ते में उतारा
पत्थलगांव कीे बजाय लैलूंगा में उतराने का विरोध करने पर कर्मचारियों ने महिला की अभद्रता
बसों में यात्रा करने वाली महिलाएं कही से भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के साथ अभद्रता एवं छेड़खानी की घटनाएं आम हो चली है। दो दिन पहले रायपुर से जशपुर चलने वाली शिवनाथ बस के चालक व परिचालक ने पत्थलगांव की एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे बीच रास्ते मे उतार दिया। जबकि महिला का टिकट रायपुर से पत्थलगांव तक के लिए काटा गया था। महिला को आर्थिक के अलावा मानसिक परेशानी का भी शिकार होना पडा। गुरुवार की देर रात रायपुर से जशपुर जाने वाली शिवनाथ बस क्रमांक सीजी 04 ईए 0638 में चालक व परिचालक के अलावा अन्य कर्मचारियों ने अंधेरे मे महिला को पत्थलगांव ना पहुंचाकर उसे लैलूंगा मे ही उतार दिया। महिला जब इसका विरोध करने लगी तो उन्होंने उल्टा महिला को ही डराना चमकाना शुरू कर दिया। थक हारकर महिला को बीच रास्ते मे ही उतरने मे अपनी भलाई समझी।
नशे में थे कर्मचारी
रायपुर से यात्रा कर पत्थलगांव आने वाली महिला ने बताया कि विवाद करने के दौरान बस के सभी कर्मचारी नशे में थे, जिसके कारण ये सही एवं गलत का फर्क नहीं कर पा रहे थे। महिला ने बताया कि जब उसे बीच रास्ते मे उतारने का विरोध किया तो उल्टे उसके साथ ही बस के कर्मचारियों ने लड़ना झगड़ना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि रायपुर से चलने के दौरान बस के एजेंट ने उन्हें पत्थलगांव तक की टिकट काटकर पत्थलगांव तक के रुपये लिये थे। परंतु उसे पत्थलगांव ना पहुंचाकर बीच रास्ते मे ही उतार दिया गया।
केएल माहौर, जिला परिवहन अधिकारी, जशपुर