पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News Elephant Attacked The Student Who Went To Chase The Party

दल को खदेड़ने गए छात्र पर हाथी ने किया हमला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारायणपुर क्षेत्र में पांच दिनाें पहले जहर से हथिनी की मौत के बाद शुक्रवार की रात को एक बार फिर हाथियों का दल गांव में पहुंचा। गांव से हाथियों को खदेड़ने के लिए अपने घर से निकले 12वीं के छात्र को हाथी ने पटक कर कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची अौर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुनकुरी रेंज के बरडांड़ पंचायत के ढुकुटोंगरी में शुक्रवार की रात 10 से 11 बजे के बीच सरपंच के फार्म हाऊस में हाथियों का एक दल घुसने की कोशिश करने लगा। इसकी भनक मिलने पर ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए हाथियों के दल को ढुकुटोंगरी जंगल की ओर भगा दिया। ग्रामीणों ने लगा कि हाथियों के दल को जंगल की ओर चला गया और वे लौट रहे थे। उसी दौरान एक हाथी कृष्णा राम पिता हरदेव को पकड़ कर 200 मीटर तक फुटबॉल की तरह खेलने लगा। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। कृष्णा की मौत होने के बाद हाथी ने उसके सिर पर वार कर चकनाचूर कर दिया और उसके शव को घसीट कर उसके बदन का कपड़ा फाड़कर दिया। कृष्णा राम के घर नहीं पहुंचने पर शनिवार की सुबह जब उसके परिजन उसकी पतासाजी करने के लिए निकले तो उसका क्षत विक्षत शव मिला।

तात्कालिक सहायता राशि दी गई है

श्रीकृष्ण जाधव,डीएफओ

कर्मचारी नहीं रहते मुख्यालय में

घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित है। ग्रामीणों का कहना है कि बादलखोल अभयारण्य घने जंगल होने के कारण हाथियों का दल अधिकांश समय यहीं रहता है। लेकिन बादलखोल अभयारण्य के अधिकांश बीट के स्टाफ अपने मुख्यालय में नहीं रहते है। विभाग के कर्मचारी सुबह 9 बजे आते और शाम 4 बजे चले जाते है। इसके साथ ही कर्मचारियों कभी भी हाथियों के लोकेशन की जानकारी ग्रामीणों को नहीं देते है। कर्मचारियों के मुख्यालय में नही रहने की जानकारी सिर्फ रेंजर तक ही नही बल्कि जिला, संभाग तक शिकायत कर जा चूकी है। बावजूद इसके सुबह आकर शाम को भागने वाले कर्मचारियों के पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
खबरें और भी हैं...