पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News Empowerment Of Women Socially And Economically Is Necessary Raimuni Bhagat

शैक्षणिक सामाजिक व आर्थिक रूप से महिलाओं का सशक्त होना जरूरी: रायमुनी भगत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला लोक शिक्षा समिति द्वारा रविवार काे जशपुर नगर के जिला ग्रंथालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आवव बगराबो आखर अंजोर संगोष्ठी हुअा। संगोष्ठी में मुख्यवक्ता जिपं अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि देश की बेहतरी के लिए महिलाओं का सक्षम एवं सशक्त होना
जरूरी है।

उन्होंने महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की बात कही। संगोष्ठी में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रजनी प्रधान, अधिवक्ता संघ की उपाध्यक्ष सगीरा बानो, प्रतिमा भगत, दीपा गुप्ता, आशा चौधरी, बैजंती किण्डो, संदीप पाठक वक्ता के रूप में उपस्थित थे। जिपं अध्यक्ष भगत ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका पुरूषों से कम नहीं है।

सामाजिक संरचना के ताने-बाने में महिला-पुरुष दोनों का बराबर का योगदान है। घरेलू कामकाज एवं पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में महिलाओं को रोजाना 16 से 18 घंटे तक काम करना होता है, जो पुरुषों की तुलना में अधिक है।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता के अंतर्गत कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को सम्मानित किया। संगोष्ठी में दीपा गोस्वामी ने महिला साक्षरता विशेषकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा और संदीप पाठक ने श्रेष्ठ पालकत्व एवं बैजंती किंडो ने महिला सुरक्षा, सगीरा बानो ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में प्राचार्य टोप्पो एवं आशा चौधरी ने भी ई-साक्षरता गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़ पर विचार रखे। इस मौके पर महिलाएं उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...