अभिभावक दिवस पर स्कूल में हुए कार्यक्रम
_photocaption_कुनकुरी/केराडीह | सेंट मेरी इंग्लिश मीडियम स्कूल खरवाटोली में अभिभावक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर दीपक अधिवक्ता, फादर लेयोस मिंज व सरपंच खरवाटोली दयावंती टोप्पो थे। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संदेश मूलक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों से घबराना नहीं है। बच्चो के स्कूल से लौटने के बाद माता एवं पिता को भी बच्चो की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।*photocaption*