- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Girl Caught Cheating By Seeing Loan Advertisement
लोन का विज्ञापन देखकर युवती हुई ठगी का शिकार
जशपुरनगर | लोन दिलाने के नाम पर अखबार में मोबाइल नंबर सहित विज्ञापन छपवाकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। कोतबा में बिना गारंटर ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतबा वार्ड क्र. 14 की योगिता पैंकरा पिता संतराम साय पैंकरा ने बताया कि नवंबर में उसने एक पेपर में विज्ञापन देखा, जिसमें फाइनेंस कंपनी द्वारा बिना गारंटर 5 दिनों में ऑनलाइन लोन पास होने की बात लिखी थी। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर जब युवती ने फोन की तो एक शख्स जिसने अपना नाम ललित सिंह बताया उसने योजना के तहत कई विकल्प बताए। योगिता ने दस लाख रुपए लोन लेने की बात कही तो उस शख्स ने इसके लिए अलग-अलग समय में युवती को फोन के माध्यम से झांसे में रखकर कभी फार्म प्रोसेसिंग फीस के नाम पर तो कभी इश्योरेंस फीस 20 हजार, उसके बाद जीएसटी फीस फिर दो महीने की लोन वापसी किस्त के नाम पर अपने खाते में लगभग 58 हजार 200 रुपए डलवा लिए। इसके बाद कंपनी का कोई फोन नहीं आया।