पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News Hathini39s Death Dog Squad Unsuccessful Now Suspects Are Being Questioned

हथिनी की मौत: डॉग स्क्वाॅड असफल अब संदेहियों से हो रही है पूछताछ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हथिनी की मौत का मामले में वन विभाग की उलझ गई है। बिलासपुर से आया डॉग स्क्वॅाड भी कोई सबूत जुटाने में असफल रहा।

2 डॉग के साथ आई टीम ने शुक्रवार की सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम 3 बजे से 6 बजे तक बालालोंगरी, सतीतला, रानीकम्बो, घासीटोला, कुम्हारतला के बगान, बाड़ी व खेतों में मौत के कारणों का पता लगाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन टीम को कोई सफलता नही मिली। टीम के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में बारिश होने से भी हाथी के पद चिह्न एवं अन्य चीज मिटने के कारण कुछ पता नहीं चला। मौत का कारण जानने विभाग कोई कसर नही छोड़ रहा हर तरह की जांच कराने में आला अधिकारी लगे हुए।

मंगलवार को कुनकुरी रेंज के नारायणपुर बीट अंतर्गत मटासी के बालालोंगरी में हथिनी की मौत से वन अमले में अफरा तफरी मच गई है। मौत की खबर लगते ही तत्काल डॉक्टरों की टीम बुलाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम में डॉक्टरों ने भी प्रथम दृष्टया किसी जहरीले चीज का सेवन कर हथिनी की सांस लेने में तकलीफ एवं दम घुटने का अंदेशा जताया जा रहा है। हथिनी के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव का सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए देहरादून भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण की सही जानकारी मिलने की संभावना है।

सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए देहरादून भेजा

हथिनी के मौत के मामले को विभाग गंभीरता से ले रहा है और उसके मौत के कारण को जानने का पूरा प्रयास कर रहा है। हाथी की मौत कैसे हुई है। उसकी पुष्ट जानकारी के लिए सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए देहरादून भेजा गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद भी हथिनी के मौत के कारणों का पता चल पाएगा, वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाथी के मौत के मामले में विभाग ने कुछ संदेहियों से इस संबंध में पूछताछ भी कर रही है। वहीं इस मामले को सुलझाने में विभाग की टीम लगी हुई है।


डॉग स्क्वॉड सबूत जुटाने में असफल रही

श्रीकृष्ण जाधव,डीएफओ जशपुर
खबरें और भी हैं...