- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Holi Was Riding A Bike After Drinking Alcohol Died Due To Falling
होली में शराब पीकर चला रहा था बाइक, गिरने से मौके पर मौत
होली में जमकर शराब पीना और शराब पीकर बाइक चलाना ग्रामीण को महंगा पड़ गया। इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। बगीचा के पंडरापाठ चौकी अंतर्गत ग्राम मुड़ा कोना के कलेश्वर राम होली में जमकर शराब पी रखी थी और वह दोस्तों के साथ इधर घूम रहा था। वह शराब इतना ज्यादा पी लिया था कि स्वंय बाईक नहीं चला पा रहा था फिर भी वह बाईक से दोस्तों के साथ घुम रहा था। कलेश्वर राम जाड़ाकाेना से शराब पीकर वापस अपने गांव मुड़ाकाेना जा रहा था। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे नवापारा के पास पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गया। दुर्घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में पीछे से आ रहे उसके अन्य साथियों ने जब बाइक पर वहां पहुंचे तो गंभीर स्थिति में देख उनके होश उड़ गए। और उसकी मौत हो चुकी थी।