- Hindi News
- National
- Kunkuri News Chhattisgarh News Holika Dahan In Many Areas Of The City Began To Resonate
नगर के कई क्षेत्रों में होलिका दहन, गूंजने लगे फाग के गीत
_photocaption_कुनकुरी | नगर के शिव मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक होलिका दहन विधि विधान के साथ सोमवार की रात किया गया। इसी प्रकार नगर के बजरंगनगर, आदर्शनगर, डुगडुगिया, बेंदरभदरा आदि क्षेत्रों के साथ कई घरो के सामने भी होलिका दहन किया गया। मान्यता के अनुसार होलिका दहन की अग्नि में गेहूं चने की बाली सेककर प्रसाद के रूप में होलिका दहन की अग्नि के साथ घरो में लाई गई। घरो में होलिका दहन की अग्नि को भी घर लाकर इसकी राख सुरक्षित रखने की परम्परा भी है। दहन के साथ ही होली के गीतों के साथ भजन कीर्तन किया गया।*photocaption*