- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News If Women Work With Strong Will They Will Get Proper Place In Society
महिलाएं दृढ़ इच्छाशक्ति से काम करें तो समाज मे मिलेगा उचित स्थान-शारदा
पत्थलगांव| महिलाएं दृढ़ इच्छा शक्ति लेकर काम करती है तो समाज मे उन्हें उचित स्थान मिलने से कोई नही रोक सकता, पुरूष प्रधान देश मे अब महिलाएं घर की चार दीवारी से बाहर आकर फाइटर जेट विमान से दुश्मनों के छक्के छुड़ाने लगी हैं। ऐसे में अब महिलाएं अपने अधिकारों को मांगने या दूसरों का मुंह देखने की बजाय स्वयं को सम्मान के काबिल बनाने मे जुटी है। ये बातें विप्र महिला मंडल की अध्यक्ष शारदा शर्मा ने कही। विप्र महिला मंडल ने महिला कर्मचारियों का सम्मान किया। नपं की दो दर्जन से भी अधिक कर्मचारियों को श्रीफल व साड़ी भेंट किया गया।