- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News In Jashpur Kanya School Mla Distributed Bicycle To 256 Girl Students
जशपुर के कन्या स्कूल में विधायक ने 256 छात्राओं को बांटी साइकिल
जशपुर में स्थित लक्ष्मीबाई हाई स्कूल में जशपुर विधायक विनय भगत उपस्थिति में 256 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष योगेश सिंह, एल्डरमैन अमन सिंह एवं स्कूल के प्राचार्य आशा चौधरी एवं शिक्षक मौजूद थे। विधायक विनय भगत ने प्राचार्य एवं स्कूली बच्चों से समस्या के बारे में जानकारी ली। स्कूल की ओर से स्टेज की मांग की गई, जिसपर विधायक विनय भगत ने स्टेज देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा व्यवस्था पर कोई बाधा न हो ऐसी सरकार की मंशा है। नए स्कूल सत्र तक यहां आपके स्कूल में स्टेज बनकर तैयार हो जाएगा।