पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathalgaon News Chhattisgarh News In The Nagar Panchayat Women Were Reaching The Houses To Collect Garbage For Three Days

नगर पंचायत में घरों में महिलाएं तीन दिन ही कचरा लेने पहुंच रहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पंचायत की डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के काम में लगीं महिला कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। कुछ वार्डों में यह योजना दम तोड़ती दिख रही है। महिला कर्मचारी सप्ताह के तीन दिन ही इन मोहल्लों से कचरा कलेक्शन कर उसे कंपोस्ट सेंटर तक पहुंचा रही हैं। ऐसा अक्सर वार्ड क्रमांक 4 मे देखने को मिलता है, जहां के घरो से निकलने वाला कचरा कई-कई दिनो तक आंगन मे ही रखा रहता है।

वार्ड क्रमांक 4 के कुछ मोहल्लों मे महिला सफाई कर्मियों रोज कचरा कलेक्शन नहीं कर रही है। जिसके कारण वार्ड की कुछ गलियों मे कचरा अधिक इकट्ठा होने के बाद लोग उसे गड्ढे या सड़क किनारे फेंक रहे हैं। नगर पंचायत ने स्वच्छ शहर का ख्याल रखते हुए दो साल पहले डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने का काम शुरू किया था। जिसमें दो दर्जन से भी अधिक महिलाओं को घरों से निकलने वाले कचरे को एकत्रित कर उसे कंपोस्ट सेंटर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। काम के बदले नगर पंचायत की ओर से महिलाओं को हर माह वेतनमान दिया जाता है। यह राशि कचरा देने वाले घरो से ही वसूली जाती है, लेकिन काम मे नगर पंचायत अब कही न कही ढिलाई बरत रही है। जिसके कारण कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाएं भी जिम्मेदार नहीं दिखा रही। जब कुछ महिला सफाई कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रिक्शे कई बार खराब हो जाते हैं, जिसे बनाने मे कई दिन लग जाते हैं।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई: सीएमओ

नगर पंचायत सीएमओ जयमंगल सिंह परिहार ने बताया कि महिला सफाई कर्मचारियों के कार्य पर निगरानी रखने के लिए नगर पंचायत की ओर से अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, यदि इसके बाद भी किसी मोहल्ले से रोजाना कचरा कलेक्शन नहीं करने की शिकायत मिलती है तो ये दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे।
खबरें और भी हैं...