- Hindi News
- National
- Kunkuri News Chhattisgarh News Kumar39s Birth Anniversary Celebrated In Kunkuri
कुनकुरी मेंे मनाई कुमार साहब की जयंती
भाजपाइयों ने जूदेव प्रतिमा स्थल पर स्व.दिलीप सिंह जूदेव की जयंती मनाई। जयंती समारोह में मुख्य रूप से सांसद गोमती साय, कैलाशनाथ गुप्ता, भरत सिंह, श्रीनायक मिश्रा, पूर्व विधायक रोहित साय, दीपक शर्मा, अमन शर्मा, राजकुमार गुप्ता, अभिषेक झा आदि उपस्थित रहे। जयंती समारोह का संचालन सुनील अग्रवाल ने की। इस दौरान भाजपाइयों ने जूदेव के सम्मान में नारे भी लगाए। सांसद साय ने स्व.जूदेव को जशपुर ही नहीं छत्तीसगढ़ का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज वे हमारे बीच नहीं हैं फिर भी उनकी स्मृति युगों तक बनी रहेगी। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर निरंतर चलने का प्रयास करेंगे। समारोह को कैलाशनाथ गुप्ता ने जूदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगो में खिचड़ी का प्रसाद बांटा।