- Hindi News
- National
- Kunkuri News Chhattisgarh News Meeting To Maintain Mutual Harmony In The Area
क्षेत्र में आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए हुई बैठक
भास्कर संवाददाता | कुनकुरी/नारायणपुर
थाना क्षेत्र नारायणपुर में होली त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी ललित सिंह नेगी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थाना क्षेत्र के ग्राम साहिडांड, रनपुर, पुटुकेला, गोरिया आदि के साथ सभी गांव के शांति समिति के सदस्य सम्मिलित हुए। थाना प्रभारी ने समिति की बैठक में नागरिकों से शांतिपूर्वक होली मनाने सहित क्षेत्र में आपसी सद्भाव बनाए रखने को कहा। बैठक में संजू बंग, उमाशंकर खत्री, शंकर यादव, रोशन निराला, सूरज नायक, शिवशंकर नायक, प्रमोद शर्मा, निरंजन मोहन्ती, परेश दास, प्रताप सिंह आदि सामाजिक कार्यकर्ता व नागरिक शामिल हुए।
शांति समिति की बैठक में उपस्थित सदस्य।