- Hindi News
- National
- Pathalgaon News Chhattisgarh News Members Of Agrawal Sabha Shared Measures To Avoid Corona Virus By Distributing Leaflets
अग्रवाल सभा के सदस्यों ने पर्चे बांटकर कोरोना वायरस से बचने के बताए उपाय
कोरोना वायरस से बचाव करने मे सतर्कता को अपनी पहली प्राथमिकता बनानी चाहिए। यह कोई लाईलाज बिमारी नही है, लोगों की सतर्कता इस वायरस को हराने का कारगर उपाय है। यह बातें सिविल हास्पिटल में मरीजों को समझाते हुए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं सचिव प्रयागराज ने कही। इस दौरान बीएमओ डाॅ.जेम्स मिंज भी मौजुद थे।
कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को अग्रवाल सभा ने अभियान की शुरुआत सिविल हास्पिटल से की। इस दौरान अग्रवाल सभा के सदस्यों ने सिविल हास्पिटल में पर्चे बाटें। जिसमें कोरोना से बचने एवं कोरोना से ग्रसित मरीज की पहचान के संबंध में बताया गया है। बीएमओ डाॅ.जेम्स मिंज ने बताया कि हाथ धोने एवं संक्रमण से ग्रसित मरीज से दूरी बनाकर रहने से कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव कम किया जा सकता है। उन्होंने खाने से पहले एवं खाने के बाद साबुन या हैंडवाॅस से हाथ धोने, खांसी एवं छींक से ग्रसित मरीज के पास ना जाने, उनसे दूरी बनाकर बात करने, खांसी या छींक आने पर मुंह के सामने टीशू पेपर या रूमाल का इस्तेमाल करने की बात कही।
पर्चे बांटते अग्रवाल सभा के पदाधिकारी।