पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News More Than 400 Women Will Start Training For Motor Driving Training

मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण की हुई शुरुआत 400 से अधिक महिलाएं लेंगी प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोटर ड्राइविंग का निशुल्क प्रशिक्षण जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय में दिया जाएगा।

कलेक्टर ने कार ड्राइविंग प्रशिक्षण उद्घाटन समारोह में कहा कि महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी आठों विकासखंड में मोटर ड्राइविंग की कक्षा एक साथ प्रारम्भ की गई है, जिसमें 400 से ज्यादा महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का निकट भविष्य में विस्तार भी किया जाएगा। चयनित महिलाओं को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक तथा संध्या 3 बजे से 6 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में एसडीएम दशरथ सिंह राजपूत, संकल्प के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, नव संकल्प की र|ा गुरु सहित मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाएं उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...