पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News Now Application Till 12 Jee Exam In April

अब 12 तक आवेदन, अप्रैल में जेईई की परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश के 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 23 ट्रिपल आईटी सहित जीएफटीआई पर प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों के पास 12 मार्च तक दूसरा मौका है। जेईई मेन अप्रैल के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च को समाप्त हो जाएगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए ली जाने वाली जेईई मेन के आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई थी। एनटीए ने यह बदला हुआ शेड्यूल जारी कर दिया है।

सीबीएसई: ऑनलाइन देख सकते हैं स्कूलों की मान्यता


बोर्ड परीक्षाओं के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मान्यता से संबंधित नियमों में सख्ती कर दी है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि, जिस स्कूल को मान्यता नहीं मिली होगी, उसके बच्चों को किसी भी सूरत में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। सीबीएसई हर साल ऐसे बच्चों को राहत देता आया है, जो स्कूल की मान्यता न होने की वजह से परीक्षा से वंचित रह सकते थे। इस बार बोर्ड ने मान्यता का नियम सख्ती से लागू कर दिया है। यानी अगर किसी गैर मान्य स्कूल में कोई बच्चा पढ़ता है, तो किसी भी सूरत में वह बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएगा। बोर्ड की एफिलिएशन से जुड़ी वेबसाइट पर स्कूल का स्टेटस देखा जा सकता है। पेरेंट्स स्कूल का एफीलिएशन cbseaff.nic.in/cbse_aff/welcome.aspx पर चेक कर सकते हैं।


खबरें और भी हैं...