- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News One Out Of Diarrhea In Sanna39s Harradipa
सन्ना के हर्राडिपा में डायरिया से एक की माैत
{चार लोगों का चल रहा स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज
सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत हर्राडिपा के खजरीकोना गांव में लगभग आधा दर्जन लोग डायरिया के शिकार हो गए। वहीं उल्टी-दस्त से एक बच्चों की मौत हो गई। शुक्रवार-शनिवार की रात रूपन राम की 9 वर्षीय बेटी निर्मली बाई को उल्टी दस्त शुरू हुई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई है। वहीं शाम को करीब चार मरीजों को 108 की सहायता से सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जिसमें दो बच्चे और दो बड़े शामिल है। गांव में और भी कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें एम्बुलेंस की सेवा नहीं मिलने से गांव में ही रह गए हैं। सभी मरीजों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में चल रहा है।