- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Pandaripani Sub Health Center Closed After Doctor39s Transfer
डॉक्टर के स्थानांतरण के बाद से बंद है पंडरीपानी का उप स्वास्थ्य केंद्र
फरसाबहार में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। लोगांे को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। फरसाबहार अस्पताल में सेटअप के अनुसार डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, वहीं पंडरीपानी का उप स्वास्थ्य केंद्र पिछले कई माह से बंद है।
फरसाबहार ब्लाॅक के उप स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे संचालित हो रहे है। पंडरीपानी में 2500 लोगों के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई है। लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र में पिछले माह से बंद है। बताया जाता है कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. नरेंद्र राम का स्थानांतरण जिला अस्पताल में हो गया है। वहीं यहां दो एएनएम की भी पदस्थापना की गई है। जिसमें से एक एएनएम पीएचसी में अपनी ड्युटी दे रही है। पंडरीपानी उप स्वास्थ्य केंद्र में स्टाप की कमी होने से अब इस केंद्र में ताला लटक रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र के बंद होने से यहां के लोगों को उपचार के लिए अब फरसाबहार अस्पताल जाना पड़ रहा है।
उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की डीडीसी ने की मांग - बंद पड़े पंडरीपानी के उप स्वास्थ्य केंद्र को खोलने की मांग क्षेत्र की डीडीसी नवीना पैकरा ने की है। केंद्र की जानकारी लेने के लिए वे स्वंय उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई और जब उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटकते हुए देखा तो तत्काल उन्होंने बीएमओ और सीएमओ से इस संबंध में चर्चा करते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र को खोलने की मांग की।
डॉक्टरांे की कमी से जूझ रहा ब्लाॅक
फरसाबहार ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधा बदहाल हो गई है। फरसाबहार अस्पताल में सेटअप के अनुसार 11 डाॅक्टर होने चाहिए लेकिन मात्र 3 ही डाक्टरों से काम चलाया जा रहा है। वहीं अस्पताल में 2 से 3 स्टाफ नर्स की भी कमी है। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फरसाबहार अस्पताल में महिला डाक्टर के पदस्थ नहीं होने से महिला रोगियों को जांच एवं उपचार के लिए अन्य अस्पतालों जाना पड़ता है।
बंद पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र।
उप स्वास्थ्य केंद्र के बंद होने की जानकारी मिली है
डॉ.रंजीत टोप्पो, सीएमएचओ, जशपुर