पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathalgaon News Chhattisgarh News Pathalgaon Police Did Not Think It Necessary To Call Public Representatives And People Of All Religions

जनप्रतिनिधि व सर्वधर्म के लोगों को बुलाना जरूरी नहीं समझी पत्थलगांव पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रत्येक संवेदनशील त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाने एवं त्यौहार मनाने के लिए थाने मे सर्वधर्म के लोग एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी मे शांति समिति की बैठक होती है। जिसमे हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जाती है, परंतु इस बार पुलिस ने दो चार लोगो को छोड़कर कही भी शांति समिति की बैठक की सूचना नहीं दी। जिसके कारण लोगों को होली के त्यौहार के दौरान पुलिस की ओर से दी जाने वाली सुविधा की जानकारी नहीं लग सकी। इस बात का लोगो ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस अपनी कार्यशैली पर डटी रही। उन्होंने शांति समिति की बैठक में मीडिया, जनप्रतिनिधि या सर्वधर्म के लोगों को बुलाना जरूरी नहीं समझा।

खबरें और भी हैं...