पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News Police And Excise Department Team Together In Villages To Check Illegal Sale Of Liquor In Holi

होली में शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग के टीम ने गांवों में एक साथ की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक के बाद जशपुर पुलिस सामान्य प्रशासन, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम शराब के ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। पहली कार्रवाई में जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। नगर पालिका क्षेत्र सहित आसपास के गांव में पुलिस की लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। हाल में हुए कार्रवाई0 में जशपुर के गड़ाटोली, रक्षित कॉलोनी, अटल आवास, सरना टोली, डीपा टोली टोली क्षेत्र सहित अन्य ठिकानों में छापामार कार्रवाई की गई।

इस दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में लोगों के घरों से शराब वाहन सहित अन्य सामग्री मिल रही है। पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए जहां शराब को नष्ट कर रही है वहीं सभी को चेतावनी दिया जा रहा है कि होली में किसी भी प्रकार से शराब का निर्माण व बिक्री बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांतिपूर्ण होली आम लोग मना सके इसके लिए पुलिस शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध जमकर कार्रवाई कर रही है। वहीं कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई को देखते हुए लगता है कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जशपुर में होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकेगा।

शांति समिति की बैठक में भी जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय नागरिकों के द्वारा यह अपील की गई थी कि शराब की बिक्री वाह शराबी तत्व पर पुलिस नियंत्रित करें, जिससे कि महिला बच्चे आम नागरिक शांतिपूर्ण होली का त्यौहार मना सकें।

इसे देखते हुए सामान्य प्रशासन पुलिस विभाग की टीम के द्वारा कार्यवाही संयुक्त रूप से की जा रही है इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार लहरे,थाना प्रभारी लक्ष्मण धुर्वे, आबकारी उप निरीक्षक कु शीला रानी, मनोज कुमार राठौर सहित जशपुर पुलिस की टीम इस कार्रवाई में शामिल रही।

440 किलो शराब बनाने की सामग्री की गई नष्ट


पुलिस और आबकारी विभाग के द्वारा होली को देखते हुए अवैध शराब की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शहर के कई स्थानों में जाकर दबिश दिया। दबिश के दौरान जिनके घराें में अवैध शराब बरामद हुअा उसे नष्ट किया गया। इस दौ रान कई घराें में शराब तैयार करने के लिए महुवा लाहन तैयार कर रखा गया था,जिससे शराब तैयार किया जाना था लेकिन दबिश देने वाली टीम ने उसे नष्ट कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दबिश देने वाली टीम ने 440 किलो महुवा लाहन को नष्ट करते हुए 35 लीटर अवैध महुवा शराब को जब्त किया गया।

खबरें और भी हैं...