- Hindi News
- National
- Pathalgaon News Chhattisgarh News Pooja Aggarwal Topped In Modeling And Ramp Walk Competition
माॅडलिंग एवं रैंप वाॅक प्रतियोगिता में पूजा अग्रवाल अव्वल
{ विश्व महिला दिवस पर सस्ती वाहन देकर भी महिलाओं का किया उत्साह वर्धन
विश्व महिला दिवस के अवसर पर एरोबिक्स क्लास की संचालिका मधु मिश्रा ने माॅडलिंग एवं रैंप वाॅक प्रतियोगिता कराईं। जिसमें एरोबिक्स की क्लास ज्वाइन करने वाली 50 से भी अधिक महिलाएं ओ भाग लिया।
प्रतियोगिता रविवार की शाम 4 बजे से शुरू हुई,जिसमे पांच महिलाओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा माॅडलिंग एवं रैंप वाॅक मे 18 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अग्रवाल महिला मंडल की पूजा अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहीं। उन्हें मधु मिश्रा ने ताज पहनाकर विजेता घोषित किया। वहीं अन्य महिलाओं का भी सम्मन किया गया। मधु मिश्रा ने प्रतियोगिता में विजयी रही सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए यह दिन समस्त महिलाओं के सम्मान के लिए मनाया जाने वाला
दिन बताया।
बचपन स्कूल के बच्चों ने खेली तिलक होली
भास्कर संवाददाता | जशपुरनगर
बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए तिलक होली खेली। मुख्य अतिथि डाॅ.पल्लवी निलेश कुमार क्षीरसागर थीं। बच्चों ने अपनी माताओं को डेडिकेट करते हुए एक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों केे नृत्य के साथ साथ माताओं के लिए भी कई मनोरंजक कार्यक्रमों हुए। वहीं बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने अपनी माताओं के साथ पेपर फोल्डिंग डांस किया। डांस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि से बिंदी पेस्टिंग का खेल खिलाकर आयोजन को और रोमांचक बनाया, साथ ही माताओं के लिए शिक्षकों द्वारा एक सेल्फी जोन बनाया गया जिसमें माताओं ने अपने बच्चों के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। अंत में बच्चों के साथ शिक्षकों ने गुलाल का तिलक लगाकर सेफ होली का संदेश दिया। इसके साथ ही सुखी होली खेलने के लिए भी कहा। इस मौके में संस्था के संचालक ओम प्रकाश सिन्हा, उप संचालक सुनीता सिन्हा, प्राचार्य जयंती सिन्हा सहित शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
प्रतियोगिता मे विजय महिला को सम्मानित करती संचालिका।
सस्ती वाहन देकर किया उत्साह वर्धन
हीरो मोटरकॉर्प की ओर से ज्योति आॅटो में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं के नाम सस्ती वाहन देने के लिए कार्यशाला हुई। जिसमें पांच से दस हजार रुपए तक स्कूटी वाहन पर महिलाओं को छुट दी गई। जिसका महिलाओं ने भरपूर फायदा उठाया। प्रतिष्ठान के संचालक शिशिर गोयल ने बताया कि विश्व महिला दिवस के मौके पर छुट का लाभ उठाते हुए लगभग 50 से अधिक महिलाओं ने स्कूटी खरीदी।