पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News Preparations Begin At Sirhul Pooja Vanvasi Kalyan Ashram On March 25 In Deepu Garden

डीपू बगीचा में 25 मार्च को होगी सरहुल पूजा वनवासी कल्याण आश्रम में शुरू की तैयारियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में सरहुल पूजा को लेकर एक बार फिर टकराव होने की आशंका है। गुरुवार को वनवासी कल्याण आश्रम ने 25 मार्च को शहर के डीपू बगीचा में सरहुल पूजा करने की घोषणा की है। बीते साल इसी स्थान पर जनजातीय समाज के इस महापर्व को लेकर वनवासी कल्याण आश्रम और पड़हा समाज के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसे काबू करने में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के पसीने छूट गए थे।

वनवासी कल्याण आश्रम के मैनेजर राम और गंगा राम ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस साल भी चैत्र माह में सरहुल पूजा धूमधाम से किया जाएगा। इसके लिए डीपू बगीचा का स्थान तय किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पूजा के लिए कार्यकर्ता शहर और इसके आसपास के गांव में संपर्क अभियान शुरू दिया है ताकि इसमें अधिक से अधिक लोगों को जुटाया जा सके। मैनेजर राम का कहना था कि जनजातीय समाज की परम्परा के मुताबिक फागुन माह खत्म होने के बाद जिस दिन से चैत्र मास की शुरुआत होती है, उसी दिन से सरहुल पूजा की जाती है।

अपने-अपने क्षेत्र में लोग सुविधा अनुसार चैत्र मास की किसी भी तिथि का चुनाव कर इस पूजा को बैगा के नेतृत्व में पारम्परिक रीति रिवाज के मुताबिक पूजा पाठ करके मनाते है। उन्होंने पड़हा समाज के उस दावे को एक बार फिर खारिज कर दिया, जिसमें यह दावा किया जाता है कि सरहुल पूजा सिर्फ चैत्र मास की पूर्णिमा की तिथि को ही मनाई जाती है। गंगाराम ने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम इस पवित्र पूजा को शांतिपूर्वक मनाना चाहता है। इसकी सूचना जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को देते हुए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की जाएगी। जनपद पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष राजकपूर भगत ने बताया कि चैत्र माह में सरहुल पूजा का आयोजन बरसों से किया जा रहा है। इस साल भी इस महापर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों से की जा रही है।

खबरें और भी हैं...