- Hindi News
- National
- Kunkuri News Chhattisgarh News Rally On Women39s Day In Keradih Women Groups Of 10 Gram Panchayats Participated
केराडीह में महिला दिवस पर निकली रैली, 10 ग्राम पंचायतों के महिला समूहों ने लिया भाग
_photocaption_भास्कर संवाददाता । कुनकुरी/केराडीह. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पर केराडीह के खेल मैदान में 10 ग्राम पंचायतों के महिला समूहों ने खेल मैदान प्रांगण से हाईस्कूल प्रांगण तक रैली निकाली। जिसमें महिला सशक्तिकरण के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी पंचायत के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें आधुनिक नागपुरी, छत्तीसगढ़ी नृत्य, आदिवासी नृत्य, सुआ नाच आदि के साथ मानव तस्करी रोकने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि सामाजिक संदेश भी दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीडीसी अनुपमा सिंह बड़ाईक, डीडीसी अनीता सिंह, जपं सीईओ आरएन राम शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में नशा मुक्ति, बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ, शिक्षा, ज्ञान विज्ञान एवं नारी सम्मान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जीवन झरना कांसाबेल समिति एवं 10 पंचायतों के सरपंच, बीडीसी आदि भी शामिल हुए।*photocaption*