पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News Registration Of Births Started Through The National Portal Of Civil Registration System

नागरिक पंजीयन प्रणाली के नेशनल पोर्टल के माध्यम से जन्म-मृत्यु का पंजीयन शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में नागरिक पंजीयन प्रणाली के अंतर्गत संस्थागत एवं असंस्थागत जन्म-मृत्यु का पंजीयन का कार्य प्रारंभ किया गया है। पंजीयन का कार्य नेशनल पोर्टल सीआरएसओआरजीआई डॉट जीओव्ही डॉट इन के माध्यम से हो रहा है। नेशनल पोर्टल पर जन्म मृत्यु का पंजीयन होने पर बारकोड एवं क्यूआर कोड वाला प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। इन प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन बहुत ही आसान होता है। कहीं भी किसी भी एजेंसी के द्वारा पुष्टि की जा सकती है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी पायल पांडेय ने बताया प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्तर के शासकीय अस्पतालों में घटित होने वाली जन्म मृत्यु की घटनाओं का पंजीयन संबंधित संस्थान के प्रभारी डॉक्टर को पदेन रूप से जन्म मृत्यु का रजिस्ट्रार अधिकृत किया है। उनके द्वारा नेशनल पोर्टल पर जन्म मृत्यु का पंजीयन किया जाएगा। इसके लिए आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया गया है। इसी पोर्टल के माध्यम से मृत्यु प्रमाण पत्र का प्रिंट भी प्राप्त कर सकेंगे।

ग्रामीण एवं उप स्वास्थ्य केंद्र भी होंगे शामिल


अगले चरण में ग्रामीण क्षेत्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर के शासकीय चिकित्सालय में भी नेशनल पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर प्रमाण पत्र करना प्रस्तावित है। क्यूआर कोड और बारकोड वाले प्रमाण पत्र जारी होने से प्रतिभावान छात्रों खिलाड़ियों इत्यादि को जन्म प्रमाण पत्र के सत्यापन करवाना आसान होगा। वेरीफिकेशन की समस्या पूर्णतः समाप्त हो जाएगी।

जन्म व मृत्यु पर निकायों से मिलेंगे प्रमाण पत्र


असंस्थागत एवं निजी चिकित्सालयों में होने वाली जन्म मृत्यु की घटनाओं लिए संबंधित क्षेत्र के नगरी निकाय के सीएमओ द्वारा पंजीयन किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रार को नेशनल पोर्टल पर लॉग इन के लिए आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...