- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Rumors Of A Person Suffering From A Cold Returned From Goa Infected With The Corona Virus
गोवा से लौटे जुकाम से पीड़ित युवक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की उड़ी अफवाह
{मरीज को जांच के लिए फरसाबहार से भेजा गया जिला अस्पताल, {बीएमओ ने कहा नहीं है ऐसी कोई बात
होली की छुटि्टयों में गोवा से अपने गांव लौटे एक युवक को सर्दी-खांसी से पीड़ित होने के कारण उसे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की अफवाह उड़ा दी गई। फरसाबहार के बीएमओ ने इसका खंडन करते हुए कहा है कि मरीज में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं है। बावजूद इसके उसे जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
फरसाबहार विकासखंड के विभिन्न गांव से हजारों युवक रोजगार के लिए गोला पलायन करते हैं। गोवा में रहकर वे समुद्र में मछली मारने के काम में लगाए जाते हैं। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम तुबा में एक युवक होली की छुटि्टयों में अपने गांव लौटा था। जब से वह गांव पहुंचा था उसे सर्दी व खांसी थी।
बुखार होने पर मरीज ने फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपना उपचार कराया। गोवा से सर्दी-खांसी व बुखार के साथ युवक के लौटने और अस्पताल में जाकर उपचार कराने के कारण क्षेत्र में उस युवक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की अफवाह फैल गई। विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप में यह जानकारी वायरल होने लगे कि जशपुर जिले तक कोरोना वायरस ने अपने पांव पसार लिए हैं। गोवा से लौटे एक युवक में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं।
सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज वायरल होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज की फिर से अस्पताल में लाकर जांच की। जिसमें उसमें कोरोना वायरस के काेई
लक्षण नहीं मिले।
नहीं है कोरोना के लक्षण
डॉ एस तिर्की, बीएमओ, फरसाबहार
अफवाहों पर ना दें ध्यान
फरसाबहार बीएमओ ने कहा कि अबतक किसी भी मरीज में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। ऐसे मैसेज को फैलने से रोकें और अपुष्ट जानकारी वायरल कर भय का वातावरण ना बनाएं।